अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ नियमों के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक लिस्ट में उन प्रोडक्ट्स को छूट दी गई है, जिन्हें नई टैरिफ की मार से फिलहाल बाहर रखा गया है. इस लिस्ट में भारत का फार्मास्युटिकल सेक्टर भी शामिल है, जो फिलहाल अमेरिकी टैरिफ से बच गया है. यह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत पहले से ही अमेरिकी फार्मा प्रोडक्ट्स पर 10% शुल्क लगाता है, जबकि अमेरिका भारतीय फार्मा प्रोडक्ट्स पर कोई शुल्क नहीं लेता. ऐसे में अगर टैरिफ लगाया जाता तो यह भारत के फार्मा निर्यात पर सीधा असर डाल सकता था.
1/5Macquarie ने इस घटनाक्रम को भारत के फार्मा सेक्टर के लिए सकारात्मक बताया है और खासकर CDMO (Contract Development and Manufacturing Organizations) कंपनियों पर भरोसा जताया है. इन कंपनियों में Macquarie को लॉन्ग टर्म ग्रोथ की अच्छी संभावना नजर आ रही है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इंडियन CDMO कंपनियों की आउटसोर्सिंग स्ट्रैटेजी पर कोई बड़ा खतरा नहीं है, और हालिया शेयर प्राइस में आई गिरावट को निवेशकों के लिए एक बेहतर एंट्री पॉइंट माना जा सकता है.
2/5Macquarie को Divi’s Lab की CDMO (Contract Development and Manufacturing Organization) क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ इसके संबंधों पर पूरा भरोसा है. कंपनी की तकनीकी क्षमता और क्लाइंट बेस इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं. इसका नया टारगेट ₹7400 है.
3/5Suven Pharma अपनी मजबूत R&D क्षमता और स्पेशलिटी केमिकल्स में मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती है. Macquarie का मानना है कि यह कंपनी आने वाले समय में इनोवेटिव ड्रग्स के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है. इसका नया टारगेट ₹1500 है.
4/5Blue Jet हेल्थकेयर सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है. Macquarie को कंपनी के बिज़नेस मॉडल और एक्सपेंशन रणनीति पर भरोसा है, जो इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है. इसके लिए नया टारगेट प्राइस ₹1000 तय किया गया है.
5/5Syngene बायोफार्मा रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स के क्षेत्र में सबसे आगे है. इसकी विशेषज्ञता और इनोवेशन पर आधारित काम इसे इंडस्ट्री में अलग पहचान देता है. इसलिए इसका नया टारगेट ₹835 फिक्स किया गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)