New Year Stock Picks 2025: साल 2024 भारतीय शेयर बाजार के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला साल रहा. हालांकि, प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने करीब 9% का रिटर्न दिया है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 20 फीसदी से ज्यादा की रिटर्न मिला है. हालांकि, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते 2025 में शेयर बाजार में तेजी जारी रह सकती है.
1/5ब्रोकिंग फर्म 5Paisa ने नए साल में निवेश के लिए 4 बेस्ट स्टॉक्स चुने हैं. उसने स्टॉक के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉप लॉस भी बताए हैं. इनमें निवेशकों को 24% तक रिटर्न मिल सकता है.
2/5ब्रोकरेज के मुताबिक, United Breweries का स्टॉक हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन में ट्रेड कर रहा है. हाल ही में, स्टॉक सपोर्ट जोन से वापस उछला है. सुपर ट्रेंड इंडिकेटर मजबूत अपसाइड क्षमता का सुझाव देता है और RSI प्वाइंट्स पॉजिटिव मोमेंटम की ओर इशारा करता है.
3/5Man Infra Construction का स्टॉक सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है. कीमत 220 के सपोर्ट लेवल से ऊपर कंसोलिडेट हो रहा है. वीकली चार्ट पर RSI ऑसिलेटर पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है.
4/5वीकली चार्ट पर स्टॉक हायर हाई और हायर लो फॉर्मेंशन में ट्रेड कर रहा है. स्टॉक ने डेली टाइमफ्रेम पर एक बुलिश पेनेंट पैटर्न ब्रेकआउट बनाया है. प्राइस Ichimoku Cloud फॉर्मेंशन और 50-डे सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर चली गई है.
5/5स्टॉक अपने 200-वीक के EMA सपोर्ट जोन ऊपर चला गया है. प्राइस 61.8% रिट्रेसमेंट लेवल से रिबाउंट हुई है. RSI ने ओवरसोल्ड जोन के पास एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)