short term stock17 min ago
Stocks to BUY: शेयर बाजार में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन सेंटिमेंट अभी भी कमजोर है. इस बाजार में मजबूत फंडामेंटल और दमदार आउटलुक वाले 7 स्टॉक्स को शेयरखान ने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के लिए पिक किया है और इनके लिए 55% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी का लोअर बाउंड्री 22500 और अपर बाउंड्री 24000 है. शॉर्ट टर्म का ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है.17 मार्च को निफ्टी 173 अंक मजबूत होकर 23581 पर बंद हुआ था. बता दें कि इन स्टॉक्स का CMP 17 मार्च क्लोजिंग आधारित है.