Top 7 Pharma Stocks to Buy: शेयर बाजार में नतीजों और ग्लोबल मार्केट के संकेतों के चलते लगातार 2 दिन से बिकवाली देखने को मिल रही है. बाजार की बिकवाली में चुनिंदा सेक्टर्स के मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स फोकस में हैं. ऐसा ही एक सेक्टर फार्मा भी है, जो कोरोना के बढ़ने मामले और अन्य ट्रिगर्स के चलते फोकस में हैं. इससे निवेशकों के लिए कमाई के मौके भी बन रहे हैं. क्योंकि ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने 7 दमदार फंडामेंटल्स वाले स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है. इसमें Dr Reddy's Lab, Sun Pharma, Divi's Lab, Zydus Life, Aurobindo Pharma, Torrent Pharma, Gland Pharma जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं.
1/7Dr Reddy's Lab: शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट भी बढ़ाकर 5535 कर दिया है, जोकि पहले 4965 रुपए था.
2/7Sun Pharma: शेयर पर Jefferies ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 1200 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
3/7Divi's Lab: ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs ने खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 3500 रुपए का टारगेट दिया है, जोकि पहले 3375 रुपए का था.
4/7Zydus Life: शेयर पर ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट को 510 रुपए से बढ़ाकर 575 रुपए कर दिया है.
5/7Aurobindo Pharma: शेयर Goldman Sachs ने खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट भी बढ़ाया है. इसे 535 रुपए से बढ़ाकर 610 रुपए कर दिया है.
6/7Torrent Pharma: Goldman Sachs ने शेयर पर खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट को बढ़ाकर 1925 कर दिया है. पहले शेयर पर 1825 रुपए का टारगेट दिया था.
7/7Gland Pharma: शेयर पर ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट को घटा दिया है. इसे 1950 रुपए से घटाकर 1700 रुपए कर दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)