Stocks to Focus Today: हफ्ते के आखिरी सेशन में बाजार मामूली तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में यह 26200 के ऊपर मेंटेन है. गुरुवार को निफ्टी ने इंट्राडे में 26300 के पार नया लाइफ हाई बनाया था. बाजार के लिए इस समय सारे फैक्टर्स पॉजिटिव हैं. आज Q2 जीडीपी डेटा भी आने वाला है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से 25910 पर निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट है. निफ्टी अब 26500/26600 की तरफ मूव करेगा. ब्रोकरेज ने आज खबरों के दम पर 5 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इनके लिए सपोर्ट और रेसिसटेंस लेवल क्या है.