Stocks to BUY: दिवाली के समय बाजार में फिर से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है और कई स्टॉक्स में लॉन्ग टर्म ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से Samhi Hotels, Five Star Business Finance, Varun Beverages, ITC और LTTS जैसे शेयरों को अगले 12 महीनों के लिहाज से चुना है. लास्ट क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले इन स्टॉक्स के लिए 27% से 55% तक ग्रोथ की संभावना है. इन स्टॉक्स की मदद से अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बना सकते हैं.