Top 5 Stocks to buy: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत हैं. अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की बिकवाली है. Dow, Nasdaq और S&P लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जबकि SGX Nifty की पॉजिटिव शुरुआत हुई. वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में बीते कारोबारी सेशन अच्छी रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स 60 हजार के पार चल गया, जबकि निफ्टी 17,700 के पार सेटल होने में सफल रहा. इस बीच, अर्निंग सीजन और कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 48 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5HDFC Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1950 रुपये का है. 24 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,689 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 261 रुपये या करीब 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5ICICI Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1150 रुपये का है. 24 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 905 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 245 रुपये या 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Oberoi Realty के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1,032 रुपये का है. 24 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 880 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 152 रुपये या 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Icici Prudential के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 653 रुपये का है. 24 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 442 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 211 रुपये या 48 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5HDFC Life के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 630 रुपये का है. 24 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 546 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 84 रुपये या 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)