Stocks to BUY: शॉर्ट टर्म में शेयर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और निफ्टी इस समय 24500 की रेंज में कारोबार कर रहा है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, अमेरिका से टैरिफ डील, GDP के आंकड़े जैसे फैक्टर्स शॉर्ट टर्म में बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे. ऐसे में मजबूत बिजनेस और अट्रैक्टिव वैल्युएशन के आधार पर स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म के लिए पिक करने की सलाह है. शेयरखान ने अगले 12 महीने के लिहाज से 5 स्टॉक्स को पिक किया है और 37% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. ये स्टॉक्स Lupin, Infosys, Gravita India, Godrej Consumer और Emami हैं.