Stocks to BUY: शेयर बाजार में लंबी अवधि का नजरिया रखते हुए शेयरखान ने 5 स्टॉक्स को खरीदारी के लिए सुझाया है. इन स्टॉक्स में AU Small Finance Bank, REC, KPIL, TCI और Arvind Smartspaces प्रमुख हैं. ये कंपनियां मजबूत फंडामेंटल और बढ़ती मांग की वजह से अच्छे मुनाफे का अवसर प्रदान करती हैं. शेयरखान के अनुसार, इन स्टॉक्स में 19% से लेकर 54% तक की अपसाइड संभावना है. निवेशक इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लॉन्ग टर्म बेनिफिट पा सकते हैं.