Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में एक्शन देखने को मिल रहा है. पिछले कारोबारी सेशन (21 अप्रैल) भारतीय बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान बंद हुए थे. इस बीच, अर्निंग सीजन और कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 27 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Home first finance के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 910 रुपये का है. 21 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 714 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 196 रुपये या करीब 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Sun Pharma के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1220 रुपये का है. 21 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 987 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 233 रुपये या 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Godrej Properties के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1575 रुपये का है. 21 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,272 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 303 रुपये या 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Varun Beverages के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1650 रुपये का है. 21 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,395 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 255 रुपये या 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5HDFC Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1950 रुपये का है. 21 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,672 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 278 रुपये या 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)