Stocks to BUY: हफ्ते की कमजोर शुरुआत हुई है. निफ्टी 400 अंकों से अधिक टूटकर 22700 के आसपास कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि निफ्टी का लोअर बाउंड्री 22500 पर है. शॉर्ट टर्म के लिए पहला सपोर्ट 22700 और दूसरा सपोर्ट 22500 पर है. इस बाजार में मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में भी गिरावट है जो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका है. शेयरखान ने 5 ऐसे ही स्टॉक्स को दमदार फंडामेंटल्स के दम प पिक किया है. जानिए इन स्टॉक्स के नाम क्या हैं और टारगेट प्राइस क्या हैं.