इन 5 स्टॉक्स में छुपा है पैसा बनाने का मौका; ब्रोकरेज ने दी Buy कॉल, बुधवार को बाजार खुलते बना लें स्ट्रैटेजी

अगर आप ऐसे शेयर ढूंढ रहे हैं जहां शॉर्ट से मिड टर्म में दमदार रिटर्न मिल सकता है, तो ब्रोकरेज की राय में दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस IDBI Capital ने 5 मजबूत स्टॉक्स पर Buy कॉल दी है, जिनमें 9% से लेकर 22% तक के अपसाइड की संभावना जताई गई है. इन स्टॉक्स में NBFC, हाउसिंग फाइनेंस, फार्मा, इंडस्ट्रियल और प्लाइवुड सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. खास बात ये है कि कुछ स्टॉक्स हालिया गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि कुछ में मजबूत ट्रेंड के चलते आगे और तेजी की उम्मीद है.