Stocks to BUY: शेयर बाजार के सेंटिमेंट में सुधार देखा जा रहा है. बीते कुछ महीनों में अच्छी क्वॉलिटी के स्टॉक्स भी पिटे हैं और वैल्युएशन के लिहाज से अट्रैक्टिव हो गए हैं. मिराए असेट शेयरखान ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अगले 12 महीने के लिहाज से 5 स्टॉक्स में खरीद की सलाह दी है. इन स्टॉक्स में 50% तक रिटर्न मिल सकता है. कई सारे स्टॉक्स में हाल-फिलहाल तेजी आई है. करेक्शन आने पर इन स्टॉक्स को खरीद सकते हैं. इस लिस्ट में Amara Raja Energy, JK Lakshmi Cement, Transport Corporation, KEC International और Dixon Technologies को शामिल किया गया है. जानिए पोर्टफोलियो में किन स्टॉक्स को शामिल किया जा सकता है.