Stocks to BUY: शेयर बाजार में बुल्स हावी होते दिख रहे हैं. बीते हफ्ते बाजार में 4 सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई. हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बाजार तेजी के साथ खुला और 23500 के पार कारोबार कर रहा है. इस तेजी वाले बाजार में एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं. ये स्टॉक्स PVR Inox, Glenmark Pharma, Godrej Consumer, Deepak Fertilizer और Waaree Energies हैं. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.