Stocks to BUY: हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार पर बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है. निफ्टी में 350 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 23650 के नीचे कारोबार कर रहा है. बाजार का मूड फिर से बिगड़ गया है. HMPV वायरस का असर बाजार पर देखा जा रहा है. ट्रेडर्स को इस समय पोजिशनल हल्का रखने की जरूरत है. पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अगले 15 दिन के लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 स्टॉक्स को चुना है. जानिए टारगेट-स्टॉपलॉस समेत पूरी डीटेल.