Top 5 Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव से भारतीय बाजार भी अछूते नहीं हैं. ग्लोबल सेंटीमेंट का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी सेशन (24 अगस्त) को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 चुनिंदा स्टॉक्स में 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से निवेश की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से आगे करीब 48 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है.
1/5SP Apparels के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 638 रुपये का है. 24 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 539 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5CanFin Homes के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 935 रुपये का है. 24 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 747 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Quess Corp के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 520 रुपये का है. 24 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 428 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5TCI Express के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 2070 रुपये का है. 24 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 1,400 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 48 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Amber Enterprises के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म systematix ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 3,237 रुपये का है. 24 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 2,800 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)