41% तक रिटर्न, पोर्टफोलियो चमकाने वाले ब्रोकरेज के 5 दमदार स्टॉक्स

Stocks to BUY: फेड रेट कट के बावजूद बाजार का सेंटिमेंट सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. निफ्टी 25750 के नीचे फिसल गया है. इस बाजार में लॉन्ग टर्म और क्वॉलिटी स्टॉक्स पर फोकस करने की जरूरत है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 ऐसे ही स्टॉक्स को पिक किया है जिनका बिजनेस मजबूत है, आउटलुक दमदार है. ये स्टॉक्स अलग-अलग सेक्टर से 12 महीने के लिहाज से पिक किए गए हैं और 41% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं.