आज खरीदें ये 5 Stocks, 15 दिनों में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

Stocks to BUY: गुरुवार यानी 28 नवंबर को शेयर बाजार में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 360 अंक टूटकर 23914 अंकों पर बंद हुआ. रसिया और यूक्रेन के बीच टेंशन बढ़ने के कारण सेंटिमेंट फिर कमजोर हो गया और प्रॉफिट बुकिंग हावी हो गया. आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र है जबकि दिसंबर सिरीज के लिए पहला ट्रेडिंग सेशन होगा. एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से 5 स्टॉक्स को पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए चुना है. इनमें Jindal Steel, Filatex, Strides Pharma, Thirumalai Chemicals और NCL Industries हैं. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस रखना है.