Stocks to BUY: शेयर बाजार पिछले कुछ समय से दबाव में है और निफ्टी 25800 की रेंज में कारोबार कर रहा है. अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर अनसर्टेनिटी के कारण रुपए में गिरावट जारी है और FIIs की बिकवाली इस सेंटिमेंट को और खराब कर रहा है. हालांकि, मीडियम टर्म आउटलुक दमदार है. ऐसे में क्वॉलिटी स्टॉक्स पर फोकस करने की जरूरत है. शेयरखान ने 5 ऐसे ही क्वॉलिटी स्टॉक्स को मजबूत फंडामेंटल और ऊपर से करेक्शन के बाद पिक किया है. इनके लिए 43% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं.