5 Midcap Stocks, मोतीलाल ओसवाल ने जून महीने में पिक किया

Midcap Stocks to BUY: बाजार में इस समय तेजी का मूड-माहौल है और निफ्टी 25150 के ऊपर कारोबार कर रहा है. पिछले 6 सेशन से लगातार तेजी है. तीन महीने से लगातार बाजार पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है.मई के महीने में निफ्टी 1.7% तो मिडकैप और स्मॉलकैप ने 8.7%/6.1% का रिटर्न दिया. तेजी का मोमेंटम बना रहेगा और लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप्स और स्मॉलकैप्स आउटपरफॉर्म करने की उम्मीद है. मोतीलाल ओसवाल ने मिड एंड स्मॉलकैप कैटिगरी से 5 स्टॉक्स को जून महीने के लिए फिक किया है. ये स्टॉक्स Kaynes Tech, Radico Khaitan, Nuvama Wealth , Niva Bupa  और LT Foods  हैं. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.