हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त चमक देखने को मिली. शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ शुरुआत की और पूरे दिन बाजार में तेजी का ही ट्रेंड देखने को मिला. 9 जून 2025 के ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो आज बाजार में सबसे ज्यादा पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली. इसके अलावा आईटी, मेटल और ऑटो में खरीदारी का दौर दिखा. हालांकि रियल्टी सेक्टर में बिकवाली हावी रही. अब ऐसे में शेयर बाजार में खरीदारी करनी है तो ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae asset sharekhan) के टॉप 5 फंडामेंटल स्टॉक देख सकते हैं. ये शेयर 12 महीने की अवधि के नजरिए ये खरीदारी के लिए दिए गए हैं. इन शेयरों में पैसा लगाने की सलाह है और निवेशकों की यहां दमदार कमाई हो सकती है.