Midcap Stocks to BUY: ऑल टाइम हाई बाजार में अगर आप अच्छे स्टॉक्स की तलाश में हैं तो इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने आपके लिए 3 दमदार मिडकैप शेयरों को चुना है. आइए इनके लिए टारगेट समेत निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
1/5
IKIO Lighting Share Price Target
1/5
IKIO Lightings: लॉन्ग टर्म के लिए एक्सपर्ट ने IKIO Lighting को चुना है. यह शेयर 308 रुपए के स्तर पर है. यह LED लाइट बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. इसके अलावा यह फैन रेग्युलेटर सोलर पैनल जैसे प्रोडक्टस भी बनाती है. टॉपलाइन ग्रोथ आउटलुक दमदार है. लॉन्ग टर्म टारगेट 375 रुपए का दिया गया है. वर्तमान स्तर से यह करीब 25 फीसदी ज्यादा है.
2/5
IKIO Lighting Share Price History
2/5
IKIO Lighting के शेयर ने 7 अगस्त 438 रुपए का 52 वीक हाई और 4 जून को 245 रुपए का 52 वीक लो बनाया था. इस हफ्ते शेयर में 5 फीसदी का उछाल आया है. एक महीने का रिटर्न 20 फीसदी और इस साल अब तक माइनस 4 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3/5
Vijaya Diagnostics Share Price Target
3/5
Vijaya Diagnostics: पोजिशनल आधार पर Vijaya Diagnostic को चुना है. यह मुख्य रूप से साउथ और वेस्ट इंडिया में कारोबार करती है और 145 के करीब डायग्नॉस्टिक सेंटर्स हैं. ऑर्गेनिक एक्सपैंशन पर फोकस है. Q4 शानदार रहा है. प्रॉफिट आउटलुक अच्छा है. 950 रुपए का टारगेट दिया गया है. यह शेयर 785 रुपए का है.
4/5
Vijaya Diagnostics Share Price History
4/5
Vijaya Diagnostic ने 5 जून को 880 रुपए का 52 वीक हाई और 2 अगस्त 2023 को 438 रुपए का लो बनाया था. एक हफ्ते में शेयर में करीब 5 फीसदी, दो हफ्ते में 2 फीसदी का उछाल आया है. एक महीने में करीब 7 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. इस साल अब तक 16 फीसदी और एक साल में 70 फीसदी का रिटर्न दिया है.
5/5
Elgi Equipments Share Price Target
5/5
Elgi Equipments: शॉर्ट टर्म के लिए एक्सपर्ट ने कंप्रेसर पंप बनाने वाली कंपनी Elgi Equipments को चुना है. यह शेयर 737 रुपए के स्तर पर है. यह एयर कंप्रेसर बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. 60% के करीब रेवेन्यू ओवरसीज मार्केट से आता है. Q1 हेल्दी रहने की उम्मीद है. 810 रुपए का टारगेट दिया गया है. इस हफ्ते शेयर में 1.2 फीसदी, दो हफ्ते में 3.6 फीसदी और तीन महीने में करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)