Titan Share Price: शेयर बाजार में आज Titan Company के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने लायक रही. कंपनी के शानदार तिमाही अपडेट के बाद इसका शेयर करीब 4% उछलकर ₹3,545 के स्तर पर पहुंच गया. फेस्टिव सीजन की धमाकेदार शुरुआत, सोने की ऊंची कीमतें और मजबूत कंज्यूमर डिमांड ने कंपनी के बिजनेस को नई रफ्तार दी है.
जहां एक ओर बाजार में हलचल बनी हुई है, वहीं Titan ने अपने प्रदर्शन से निवेशकों में भरोसा बढ़ाया है. खास बात यह रही कि यह ग्रोथ ‘हाई बेस इफेक्ट’ के बावजूद दर्ज की गई, यानी पिछले साल Q2FY25 में जो मजबूत परफॉर्मेंस थी, इस बार कंपनी ने उसे भी पीछे छोड़ दिया.