Technical Stocks to BUY: सोमवार की सुपर रैली के बाद आज बाजार पर प्रॉफिट बुकिंग हावी है और निफ्टी 24700 की रेंज में कारोबार कर रहा है. कल बाजार में 4 सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई और एक दिन में निवेशकों की दौलत 16 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई थी. टेक्निकल लिहाज से 24600 की रेंज में इंपोर्टेंट सपोर्ट बना हुआ है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने मई महीने के लिए टेक्निकल आधार पर 3 स्टॉक्स को पिक किया है.
1/7एक्सिस सिक्योरिटीज ने मई महीने के टेक्निकल इन्वेस्टमेंट आइडिया के तहत Tata Motors, RBL Bank और APL Apollo को पिक किया है. टाटा मोटर्स 13 मई को चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी करेगी. आरबीएल बैंक का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है और APL Apollo ने पिछले हफ्ते ही रिजल्ट का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि इन तीनों स्टॉक्स को किस रेंज में खरीदना है, टारगेट क्या होगा और गिरावट आने पर स्टॉपलॉस कहां रखना है.