TCS Result Review: वित्तवर्ष-25 के लिए तिमाही नतीजे आने शुरू हो चुके हैं. पहली तिमाही के नतीजों का सीजन कल दिग्गज आईटी कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) के Q1 Results आने के साथ शुरू हो गया. कंपनी ने अनुमान के मुताबिक, अच्छे नतीजे पेश किए हैं, हालांकि, मार्जिन पर थोड़ा दबाव दिखा है. लेकिन सभी वर्टिकल और सेगमेंट्स में ग्रोथ कंपनी और आईटी सेक्टर के लिए अच्छा ट्रिगर है.
1/4मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने TCS का Result Review किया है और बताया है कि अब इस शेयर में आपको क्या करना है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि अगले एक साल के लिए आईटी शेयरों पर बड़ी बुलिश राय बन रही है.
2/4TCS ने दमदार नतीजे पेश किए हैं. इसके शेयरों में BUY की सलाह है. शेयर अभी 3909 के आसपास चल रहा है. स्टॉपलॉस 3890 पर रखना है. टारगेट प्राइस 3960, 3995, 4040 का रहेगा. TCS ने हर पैरामीटर पर अच्छे नतीजे दिए हैं. हर बिजनेस वर्टिकल में कंपनी ने ग्रोथ देखी है. ये बहुत अहम है कि कंपनी के सारे ज्योग्राफिकल वर्टिकल और सेगमेंट में ग्रोथ आई है. मुनाफे का आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक है.कैसे हैं TCS के नंबर्स?
3/4TCS की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.2% बढ़ी है. Q4FY24 के 61,237 करोड़ मुकाबले पहली तिमाही में ये 62,613 करोड़ पर रही है. अनुमान 62,280 करोड़ का था. EBIT पर अनुमान 15,280 करोड़ का था तो ये Q4FY24 में 3% गिरकर 15,442 पर आया है. मार्जिन में भी गिरावट है. Q4FY24 में ये 26% पर था, जोकि अब घटकर 24.7% पर आया है. अनुमान 24.5% का था. कंपनी का PAT यानी नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रहा है, जोकि Q4FY24 के 12,434 करोड़ से 3% घटा है. अनुमान 12,050 करोड़ का लगाया गया था.
4/4मैनेजमेंट ने कहा कि इंडस्ट्री और मार्केट में ऑल राउंड ग्रोथ के साथ नए फाइनेंशियल ईयर की अच्छी शुरुआत हुई है. पहली तिमाही में वेतन में बढ़ोतरी के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत है. इस तिमाही में जो नेट हेडकाउंट है, वो संतोषजनक है.