Suzlon Energy Share Price: एनर्जी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी और निवेशकों के बीच पॉपुलर Suzlon Energy के शेयरों को लेकर एक बार फिर से पॉजिटिव सेंटीमेंट बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने इस शेयर पर कवरेज की शुरुआत की है और 21 प्रतिशत का अपसाइड टारगेट दिया है. इसके बाद आज Suzlon Share Price 2.6 प्रतिशत की तेजी लेकर 59.45 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था. लेकिन फिर इस हाई से गिरकर 57.22 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. Suzlon Energy का शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. पिछले 5 सालों में इसने 3200% तक रिटर्न दिया है, जबकि मार्च, 2020 में शेयर का भाव 2 रुपये से भी नीचे था.