दिसंबर तिमाही के नतीजों का सिलसिला जारी है. चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे सुस्त रहे. गाइडेंस और मार्जिन पर दबाव दिखा. सेक्टर स्पेसिफिक चुनौतियों और तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ने 9 स्टॉक्स पर अपनी राय दी है और इनके टारगेट्स में कटौती की है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है.
1/9दिसंबर तिमाही में टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का नतीजा अनुमान से कमजोर रहा. Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 6,630.5 रुपए रहा. इसमें 2.4 फीसदी की गिरावट रही. हालांकि, 259 रुपए का AERPU अनुमान के मुताबिक रहा. नतीजे के बाद Jefferies ने स्टॉक पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस 2285 से घटाकर 2575 रुपए कर दिया. इस साल शेयर अब तक 4.78 फीसदी तक करेक्ट हुआ है. शेयर का भाव 2005.35 रुपए प्रति शेयर है.
2/9ब्रोकरेज JP Morgan ने टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स पीवी पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 365 से कम कर 360 रुपए किया है. भारत में पैसेंजर व्हीकल्स का प्रदर्शन बेहतर है, लेकिन JLR का आउटलुक कमजोर बना हुआ है. साइबर अटैक के असर के सामान्य होने के साथ JLR के लिए Q4 बेहतर रहने की उम्मीद है. शेयर का भाव 375.30 रुपए है. एक हफ्ते में शेयर 7.27 फीसदी तक बढ़ चुका है.
3/9Page Industries का तिमाही नतीजा कमजोर रहा. दिसंबर तिमाही में मुनाफा 7.4% गिरकर ₹189.5 करोड़ पर आ गया. तिमाही नतीजे के बाद Citi, HSBC और Morgan Stanley, तीनों ने स्टॉक के टारगेट घटा दिए हैं. वहीं, HSBC ने होल्ड रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट 40,300 से कम कर 36,950 रुपए किया है. जबकि Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट 46346 से घटाकर 45930 रुपए कर दिया.
4/9दिसंबर तिमाही में Astral का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 108 करोड़ रुपए रहा, लेकिन रेवेन्यू 10.3% बढ़कर ₹1,541.5 करोड़ रही. तिमाही नतीजे के बाद Jefferies ने होल्ड की रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस 1590 से कम क 1580 रुपए कर दिया है. कमजोर नतीजे से शेयर 1.83 फीसदी गिरकर 1475.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
5/9कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी Cummins India का तिमाही रिजल्ट कमजोर रहा. Q3 में मुनाफा 12 फीसदी गिरा. Jefferies ने स्टॉक पर खरीद की रेटिंग बरकरार रखा है लेकिन टारगेट 5120 से घटाकर 4975 रुपए कर दिया. ब्रोकरेज का कहना है कि प्राइसिंग अभी भी स्टेबल है. 9 महीने का ग्रॉस मार्जिन 120 bps बढ़ा है. मैनेजमेंट को FY26 में डबल डिजिट ग्रोथ पाने का विश्वास है.
6/9जेफरीज ने Godrej Properties पर खरीद की सलाह दी है लेकिन टारगेट 3000 से घटाकर 2700 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस अच्छा रहा. कंपनी को FY26 के प्री-सेल्स टारगेट से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और FY27 में ग्रोथ की संभावना जताई गई है.कुछ माइक्रो-मार्केट से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद यह मॉडल मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद कर रहा है.
वहीं, HSBC ने Godrej Properties पर BUY रेटिंग बनाए रखी है जबकि टारगेट प्राइस में कटौती की है. टारगेट 3500 से घटाकर 2800 रुपए किया है.
7/9दिग्गज रियल्टी कंपनी DLF पर Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखी है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइश 900 से कम कर 750 रुपए किया है. बीते 2 हफ्ते में शेयर 12.33 फीसदी बढ़ चुका है.
8/9दिसंबर तिमाही में हॉस्पिटल कंपनी Global Health का कमजोर प्रदर्शन रहा. मुनाफा 33.6 फीसदी गिरकर ₹95 करोड़ पर आ गया. हालांकि आय 18.8% बढ़कर ₹1,121 करोड़ रही. नतीजे के बाद HSBC ने स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट 1280 से घटाकर 1100 रुपए कर दिया. वहीं, JP Morgan ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए टारगेट 1380 से कम कर 1250 रुपए कर दिया.
9/9CLSA ने टायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Apollo Tyres की रेटिंग को BUY से डाउनग्रेड कर Accumulate किया है और टारगेट प्राइस 650 से घटकर 620 कर दिया.