शेयर बाजार में जब सब कुछ ठीक लग रहा होता है, तभी दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स आकर निवेशकों को हकीकत का आईना दिखाती हैं. इस बार सिटी, सीएलएसए और मैक्वेरी जैसी बड़ी फर्मों ने कुछ ऐसे शेयरों पर अपनी राय दी है जो शायद आपके पोर्टफोलियो का हिस्सा हों. अस्पताल सेक्टर से लेकर फार्मा और गैस सेक्टर तक, हर जगह कुछ न कुछ हलचल मची है. अगर आप भी इन शेयरों में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इन रिपोर्ट्स को पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है.
1/11बाजार की चमक के बीच ब्रोकरेज की चेतावनी
शेयर बाजार में जब माहौल ठीक लगता है, तभी दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स निवेशकों को सतर्क कर देती हैं. इस बार सिटी, सीएलएसए और मैक्वेरी की रिपोर्ट्स ने कुछ बड़े शेयरों पर सवाल उठाए हैं. ये रिपोर्ट्स बताती हैं कि सिर्फ नाम और सेक्टर देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है.
2/11इन रिपोर्ट्स में खास बात यह है कि इनमें अस्पताल, फार्मा और गैस सेक्टर, तीनों शामिल हैं. गैस सेक्टर में रेगुलेटर के नए नियमों का डर है. फार्मा सेक्टर में विदेशी कंपनियों की रणनीति से दबाव बढ़ रहा है. वहीं अस्पताल सेक्टर में बड़े विस्तार की वजह से खर्च बढ़ने की चिंता जताई गई है. यानी अलग-अलग सेक्टर, लेकिन चुनौती एक जैसी, मुनाफे पर दबाव. निवेशकों के लिए यह संकेत है कि किसी एक सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित मानना सही नहीं होगा.
7/11सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर ‘Underperform’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में कड़ी प्रतिस्पर्धा कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई है. हालांकि तुर्की का बिजनेस बेहतर कर रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है.
11/11(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी या बिकवाली की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)