महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पर मोतीलाल ओसवाल ने 4,378 रुपये के ऊंचे लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी का मुनाफा 40 अरब रुपये के आसपास रहा है, जो बाजार की उम्मीदों के बिल्कुल करीब है. खेती के उपकरण वाले सेगमेंट (FES) में कंपनी का मार्जिन बढ़कर 20.2% हो गया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है.
वहीं दूसरी तरफ पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा के नए मॉडल्स को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स कंपनी की ग्रोथ को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. कंपनी अपने 15-20% की अर्निंग ग्रोथ के लक्ष्य पर मजबूती से टिकी है, जो शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है.