Top 5 Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में मची हलचल में नतीजों के चलते चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. ब्रोकरेज हाउसेज नतीजों के ही दम पर 5 शेयरों पर दांव लगाने की राय दे रहे हैं. इनसे निवेशकों को करीब 30 फीसदी का तक का तगड़ा मुनाफा मिल सकता है. CLSA, Citi और Goldman Sachs जैसे दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने M&M Fin, RBL Bank, IDFC First Bank, Ultratech Cement और L&T Finance पर इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी बताई है.
1/5CLSA on M&M Fin: शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. शेयर पर 330 रुपए का टारगेट दिया है. शुक्रवार को शेयर 259 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
2/5CLSA on RBL Bank: शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने Reduce की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट को बढ़ा दि.ा है. इसे 170 रुपए से बढ़ाकर 175 रुपए कर दिया है.
3/5CLSA on IDFC First Bank: 100 रुपए से भी सस्ते इस बैंकिंग शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है, जो पहले 75 रुपए था.
4/5Citi on Ultratech Cement: सीमेंट सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक पर खरीदारी की राय है. शेयर पर 9050 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शुक्रवार को शेयर 7556 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
5/5Goldman Sachs L&T Fin: शेयर पर ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 110 रुपए कर दिया है, जो पहले 103 रुपए था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)