Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजार रिकवरी वाले मोड में दिखाई दे रहा है. इस तेजी में आईटी इंडेक्स पर भी अच्छी तेजी दिखी है. पिछले कुछ टाइम से सेक्टर पर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. ऐसे में सेक्टर के कई अंडरडॉग्स हैं, जहां अच्छी कमाई के मौके हैं. 94,951 करोड़ के मार्केट कैप वाली आईटी कंपनी Persistent Systems पर ब्रोकरेज ने अपना भरोसा जताया है और अपने टारगेट प्राइस को और बढ़ा दिया है. लॉन्ग टर्म के लिए यहां अच्छा ग्रोथ आउटलुक निकलकर आ रहा है.