Stocks to Buy or SELL: PB Fintech, Page Industries, Patanjali Foods जैसी कंपनियों ने गुरुवार को अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसके बाद आज के सत्र में इन शेयरों में ट्रेडिंग का मौका है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के शेयर बाजार सत्र के लिए कुछ खास स्टॉक्स पर फोकस किया है. इन स्टॉक्स की हालिया तिमाही नतीजों और मैनेजमेंट कमेंट्री के आधार पर उन्होंने खरीदारी और बिकवाली की रणनीति बताई है.