Stocks to BUY or SELL: चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद गुरुवार को कुछ प्रमुख स्टॉक्स पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग के लिए बुलिश राय बन रही है. अनिल सिंघवी ने कुछ शेयरों में खरीदारी की राय दी है. इनमें Lupin, Eicher Motors, Tata Power, Jubilant Foodworks और Apollo Tyres शामिल हैं. इन कंपनियों के ताज़ा तिमाही नतीजे और सेक्टोरल आउटलुक को देखते हुए BUY की राय दी है या सपोर्ट लेवल बताया है.