Stocks to BUY: शेयर बाजार में एकतरफा तेजी देखी जा रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में निफ्टी में 150 अंकों से अधिक तेजी है और यह 24150 के पार कारोबार कर रहा है. कई सारे स्टॉक्स में बॉटम बनने के बाद टेक्निकल और फंडामेंटल आधार पर सुपर तेजी देखी जा रही है. वेंचुरा सिक्योरिटीज NTPC Green Energy, Bajaj Housing Finance और Grasim Industries पर शॉर्ट-टू-लॉन्ग टर्म के लिए बुलिश है और बड़े अग्रेसिव टारगेट दिए गए हैं. ये स्टॉक्स 45% तक रिटर्न दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस रेंज में स्टॉक्स को खरीदना है, गिरावट आने पर एक्यूमुलेट करना है और तेजी-मंदी आने पर टारगेट और स्टॉपलॉस क्या होगा.