Technical Stocks to Buy: ग्लोबल संकेतों के दबाव में शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुले. निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा फिसल गया. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने निवेशकों के लिए 5 चुनिंदा स्टॉक्स सुझाए हैं, जिनमें अगले कुछ समय में 3% से 16% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है.
1/7ब्रोकरेज निर्मल बंग का कहना है कि आज दिनभर बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है. 20 DMA और 50 DMA में पॉजिटिव क्रॉसओवर बना है, साथ ही RSI में भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं, जिससे हल्का बुलिश रुख दिखाई देता है. तनीकी तौर पर निफ्टी के लिए 24240 का स्तर अहम सपोर्ट है. अगर इंडेक्स इसके नीचे बंद होता है, तो 24170-24100 तक गिरावट बढ़ सकती है. दूसरी तरफ 24440-24500 का दायरा मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा.
7/7