Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की इस तेजी में पोर्टफोलियो को चमकाने का मौका है. लंबी अवधि के लिए 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी की राय दी है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक ये दमदार स्टॉक्स 33 फीसदी की मजबूत रिटर्न देंगे. खास बात यह है कि इन 5 शेयरों में देश की उन कंपनियों के शेयर शामिल हैं, जो इकोनॉमी की रीढ़ की हड्डी भी मानी जाती हैं. तो अगर पोर्टफोलियो को नए फाइनेंशियल ईयर के साथ सजाना चाहते हैं तो इन स्टॉक्स के नाम और शेयरों पर ब्रोकरेज की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी जान लीजिए.