Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में शॉर्ट टर्म में जरूर थोड़ी सुस्ती दिख रही है क्योंकि अभी टैरिफ और ट्रेड की टेंशन निवेशकों को परेशान कर रही है. लेकिन लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में मोटा मुनाफा बनने के आसार दिख रहे हैं. देशभर में जन्माष्टमी का माहौल है, इस मौके पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे शेयरों में को पोर्टफोलियो में शामिल करने की राय दी है, जो आपको मुनाफे की हांडी से रिटर्न बरसा सकते हैं.
शेयर मार्केट में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स- SMIFS के शरद अवस्थी, अंबरीश बलिगा और SBI Securities के सनी अग्रवाल ने कुछ चुनिंदा शेयरों की सिफारिश की है. इन शेयरों में मजबूत फंडामेंटल, बाजार में नेतृत्व और अच्छे ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स हैं. आइए जानते हैं किन-किन शेयरों को खरीदने की सलाह दी गई है और कितने वक्त के लिए, किस टारगेट प्राइस के लिए खरीदारी की राय है.