Stocks to BUY: दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के शेयर में बुधवार को 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और स्टॉक ₹4,062 के ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया. तिमाही नतीजों के बाद कई ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के प्रति पॉजिटिव रुख दिखाते हुए टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं. मजबूत ऑर्डर इंफ्लो, स्थिर मार्जिन और आने वाले महीनों में बेहतर एक्सीक्यूशन की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.