Stocks to BUY in September: सितंबर की शुरुआत में शेयर बाजार में हलचल बढ़ी है. जीएसटी रिफॉर्म्स के चलते टैक्स स्लैब में बदलाव और कटौती से बाजार में कंज्यूमर व ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है. त्योहारी सीजन की शुरुआत, खासकर नवरात्रि से पहले, मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है. निफ्टी इस समय 24700 के ऊपर कारोबार कर रहा है. शेयरखान ने सितंबर महीने के लिए टेक्निकल आधार पर 5 स्टॉक्स पिक किए हैं. ये स्टॉक्स- Larsen & Toubro, Bharti Airtel, Dabur India, Lemon Tree Hotels और Amber Enterprises हैं. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.