Stocks to Buy: शेयर बाजार पर दबाव देखा जा रहा है. आज लगातार चौथे दिन बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 59500 के ऊपर है, जबकि निफ्टी 17600 से नीचे फिसल गया है. ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने स्टॉक मोमेंट के आधार पर 3 शेयरों में पोजिशनल पिक की सलाह दी है. अगले 2 हफ्ते के लिए इन शेयरों में निवेश करना है. मोमेंटम पिक्स को लेकर ब्रोकरेज का टारगेट 5-8 फीसदी तक अपसाइड का रहता है.
1/5Coromandel International का शेयर इस समय आधे फीसदी की गिरावट के साथ 942 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक को 930-948 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. अगले दो हफ्ते का टारगेट 1023 रुपए का है. गिरावट की स्थिति में 897 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
2/5Coromandel International के स्टॉक का 52 वीक हाई 1094 रुपए है, जबकि लो 810 रुपए है. एक महीने में इस स्टॉक में करीब 11 फीसदी का उछाल आया है. प्रभूदास लीलाधर का अनुमान है कि चौथी तिमाही में इसका प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 30 फीसदी उछाल के साथ 3781 करोड़ रुपए रह सकता है. ब्रोकरेज ने 19 अप्रैल को इस स्टॉक में निवेश की सलाह दी थी.
3/5Bank of India में भी ब्रोकरेज ने BUY की सलाह दी है. यह शेयर अभी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 80 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक को 79-81 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी गई है. टारगेट प्राइस 87.70 रुपए का है, जबकि 76.40 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
4/5Bank of India शेयर के लिए 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 103.50 रुपए है. न्यूनतम स्तर 40.40 रुपए का है. एक महीने में इस स्टॉक में 10 फीसदी की तेजी आई है. ब्रोकरेज ने 18 अप्रैल को इस स्टॉक में अगले दो हफ्ते के लिहाज से खरीद की सलाह दी थी.
5/5RailTel Corporation का शेयर इस समय 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 107 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 149 रुपए और न्यूनतम स्तर 87 रुपए है. 104-105.80 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. 114 रुपए का टारगेट रखना है, जबकि 99 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 2.30 फीसदी की तेजी आई है.