Stocks to BUY: 'नया संवत, नया निवेश', मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर बरसाएंगे रिटर्न! पोर्टफोलियो में रखें ये 9 स्टॉक

Stocks to BUY: गुरुवार को देशभर में हिंदू नववर्ष मनाया जा रहा है. ग्लोबल ट्रिगर्स के चलते तो बाजार का सेंटीमेंट खराब है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मजबूत फंडामेंटल और अच्छा ग्रोथ दिखाने वाली कंपनियों की कमी नहीं है. इसलिए 'नया संवत, नया निवेश' के खास थीम में तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स- विकास सेठी (Sethi Finmart), संदीप जैन (Tradeswift Broking), और सिद्धार्थ सिडानी (Anand Rathi Shares & Stock Brokers) ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दमदार फंडामेंटल शेयरों को चुना है, ताकि आप अपने लिए सही पोर्टफोलियो बिल्ड कर सकें.