Stocks to BUY: लगातार चौथे दिन बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई. निफ्टी 283 अंक मजबूत होकर 23190 पर बंद हुआ. बाजार में चारों तरफ खरीदारी देखी जा रही है. मिडकैप्स और स्मॉलकैप्स में आज कम मजबूती दिखी. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. बाजार के सुधरते मूड के बीच पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए ब्रोकरेज हाउससे ने अगले 15 दिन के लिहाज से 5 स्टॉक्स चुने हैं. ये स्टॉक्स- SBI Cards, Avenue Supermarts, Cipla, Gujarat Industries Power और Bharat Dynamics हैं. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.