Stocks to BUY: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी दर्ज की गई. बाजार का मूड-माहौल सुधरने लगा है. इस सुधरते बाजार में एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स में खरीदने की सलाह दी है. ये स्टॉक्स Indus Towers, TajGVK Hotels, Zydus Lifesciences, Pitti Engineering और Hyundai Motor हैं. बाजार खुलने पर इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं. साथ ही दिए गए टारगेट और स्टॉपलॉस का ध्यान रखें.