Stocks to BUY: बाजार इस समय बिकवाली के दौर से गुजर रहा है. इस गिरावट का असर मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर भी देखा जा रहा है, जिनका आउटलुक काफी दमदार है. यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका है कि वे निचले भाव पर ऐसे स्टॉक्स को पोर्टफोलियो के लिए पिक कर सकें. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में अगले 12 महीनों के लिहाज से खरीद की सलाह दी है. इनके लिए वर्तमान स्तर से 55% अपसाइड तक टारगेट दिए गए हैं.