Stocks to Buy: स्टॉक मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के माहौल के बीच निवेशकों के लिए स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रैटेजी अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है. शेयर बाजार फिलहाल रेंज-बाउंड में कारोबार कर रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज हाउस ने टेक्निकल ब्रेकआउट और मजबूत फंडामेंटल्स के आधार पर ऐसे 5 शेयर चुने हैं जो अगले 10 दिनों में अच्छी कमाई करा सकते हैं. आइए जानते हैं किन स्टॉक्स पर है ब्रोकरेज का भरोसा और क्या हैं इनके टारगेट.
1/6ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने एफएमसीजी कंपनी Heritage Foods को शॉर्ट-टर्म पिक में शामिल किया है. 10 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 399 रुपए दिए हैं. स्टॉप 354 रुपए रखा है. करंट प्राइस 364.25 रुपए है. यानी स्टॉक में 10% तक तेजी दिख सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, साइडवेज़ कंसोलिडेशन दिखाने के बाद HERITGFOOD का स्टॉक प्राइस अपसाइड बाउंस दिखाया है. इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में उछाल के साथ प्राइस में बढ़ोतरी हुई. शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव लग रहा है.स्टॉक प्राइस का ओवरऑल बुलिश चार्ट पैटर्न लॉन्ग ट्रेडिंग अवसर का संकेत देता है.
2/6गोल्ड लोन, ऑटो लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (CHOLAFIN) पर IDBI कैपिटल रिसर्च ने खरीद की सलाह दी है. 7-9 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 1,840 रुपए दिया है और 1,691 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. शेयर अभी 1742.35 रुपए है. इसमें आगे 5.60% तक अपसाइड दिख सकते हैं. इस हफ्ते शेयर 6.80 फीसदी तक बढ़ चुका है.
3/6HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, स्टॉक प्राइस पिछले स्विंग हाई से ऊपर निकल गई है. इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में उछाल के साथ कीमत में बढ़ोतरी हुई. डेली चार्ट पर बुलिश RSI सेटअप दिखा है जो हावर्ली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम है. स्टॉक के लिए बाइंग रेंज 43-43.50 रुपए है. 40.80 रुपए स्टॉप लॉस के साथ 46.10 रुपए का टारगेट सेट किया है, जो करंट प्राइस (43.10 रुपए) से 7% ज्यादा है. स्टॉक में 10 दिनों का नजरिया रखने की सलाह है.
4/6महारत्न पीएसयू GAIL पर ब्रोकरेज रेलिगेयर ब्रोकिंग ने BUY की रेटिंग दी है. 4 से 6 सेशन के लिए स्टॉक का टारगेट प्राइस 172 रुपए तय किया है, जो 5.5 फीसदी ज्यादा है. इस हफ्ते शेयर 2.45 फीसदी तक गिरा है. शेयर का मौजूदा भाव 163.05 रुपए है.
5/6BSE 200 में शामिल आयरन एंड स्टील कंपनी जिंदल स्टील पर रेलिगेयर ब्रोकिंग ने खरीद की सलाह दी है. 5-7 सेशन के लिए टारगेट प्राइस 1255 रुपए तय किया और 1140 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. स्टॉक में आगे 5 फीसदी से ज्यादा अपसाइड दिख सकता है. बीते 2 हफ्ते में शेयर 12 फीसदी तक बढ़ा है.
6/6(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)