Stocks to buy: ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ग्लोबल सेंटीमेंट्स के साथ-साथ घरेलू फैक्टर्स बाजार पर असर डाल रहे हैं. पिछले सेशन (3 अप्रैल) को भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. इस बीच, कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 27 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5TCI Express पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1750 रुपये का है. 3 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,522 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 228 रुपये या करीब 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Prince Pipes and Fittings के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Seurities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 707 रुपये का है. 3 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 555 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 152 रुपये या 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Coforge के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म IDBI Capital ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 4,356 रुपये का है. 3 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 3,840 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 516 रुपये या 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5CreditAccess Grameen के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1100 रुपये का है. 3 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 920 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 180 रुपये या 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Dalmia Bharat के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nirmal Bang ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 2510 रुपये का है. 3 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,970 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 540 रुपये या 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)