Stocks to buy: ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता और इकोनॉमिक सेंटीमेंट्स का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले कारोबारी सेशन (6 अप्रैल) भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. इस बीच, कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 26 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Tata Motors के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 516 रुपये का है. 6 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 437 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 79 रुपये या करीब 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Gateway Distriparks के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HEM securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 73 रुपये का है. 6 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 65 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 8 रुपये या 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5TVS Motor Company के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1380 रुपये का है. 6 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,097 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 283 रुपये या 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Eicher Motors के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 3,590 रुपये का है. 6 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 2,965 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 625 रुपये या 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Hero Motocorp के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 2,970 रुपये का है. 6 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 2,423 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 547 रुपये या 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)