Stocks to buy: ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत हैं. अमेरिका में फरवरी के महंगाई आंकड़े सालाना आधार पर 6.4% से घटकर 6% रही. इससे अमेरिकी, यूरोपियन समेत एशियाई मार्केट में मजबूती है. भारतीय शेयर बाजारों में ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले सेशन (14 मार्च) को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई कंपनियों के शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 39 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5PVR के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2125 रुपये का है. 14 मार्च 2023 को शेयर का भाव 1530 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 595 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Ajanta Pharma के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1410 रुपये का है. 14 मार्च 2023 को शेयर का भाव 1206 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 204 रुपये या करीब 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Godrej Consumer के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1130 रुपये का है. 14 मार्च 2023 को शेयर का भाव 917 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 213 रुपये या करीब 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Abbott India के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 25243 रुपये का है. 14 मार्च 2023 को शेयर का भाव 20370 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 4873 रुपये या करीब 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Kalpataru Power के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 695 रुपये का है. 14 मार्च 2023 को शेयर का भाव 566 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 129 रुपये या करीब 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)