Stocks to Buy: दमदार नतीजों से अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. डाओ जोंस 338 अंक चढ़कर 30524 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नैस्डैक 97 अंक बढ़कर 10722 के स्तर पर क्लोज हुआ. S&P 500 में 1.14% की तेजी आई. बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच क्वालिटी शेयरों में पैसा बनाने का भी मौका है. गिरावट में कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे कुछ शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. हमने यहां 5 स्टॉक्स पर उनकी राय ली है. ये स्टॉक्स आगे 35 फीसदी तक का दमदार रिटर्न दे सकते हैं.
1/5Oberoi Realty के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1,100 रुपये का है. 18 अक्टूबर 2022 को शेयर का भाव 862 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 238 रुपये या करीब 28 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5IIFL Wealth के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2300 रुपये का है. 18 अक्टूबर 2022 को शेयर का भाव 1,874 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 426 रुपये या करीब 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Cyient के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Anandrathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1030 रुपये का है. 18 अक्टूबर 2022 को शेयर का भाव 763 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 267 रुपये या 35 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Federal Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Anandrathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 150 रुपये का है. 18 अक्टूबर 2022 को शेयर का भाव 132 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 18 रुपये या करीब 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5HDFC Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1874 रुपये का है. 18 अक्टूबर 2022 को शेयर का भाव 1,443 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 431 रुपये या करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)