Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में उठापटक और इकोनॉमिक सेंटीमेंट्स का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले कारोबारी सेशन (5 अप्रैल) भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. इस बीच, कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 48 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Maruti Suzuki India के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 10965 रुपये का है. 5 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 8,456 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 2509 रुपये या करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5KNR Constructions के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 310 रुपये का है. 5 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 254 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 56 रुपये या 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Hindalco के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 510 रुपये का है. 5 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 402 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 107 रुपये या 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Aarti Industries के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 776 रुपये का है. 5 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 525 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 251 रुपये या 48 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Coal India के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 295 रुपये का है. 5 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 222 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 73 रुपये या 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)